ALIF DIGITAL INDIA PRIVATE LIMITED | NSDL PAN PORTAL !!!   हमें आपको सूचित करते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि अलिफ डिजिटल इंडिया आपको इंडिया की बेस्ट सर्विस प्रदान करता है और आप को सूचित किया जाता है कि जल्द ही अलिफ डिजिटल इंडिया कुछ नई सर्विस आपके लिए लेकररहा है जैसे NSDL E-KYCUTI Pan Cardवाहन इंश्योरेंस, AEPS, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड, मोबाइल रीचार्ज, पोपा रीचार्ज, बिल पेमेंट इत्यादि 'धन्यवाद' पैन कार्ड पोर्टल के लिए यहाँ क्लिक करे :- ()

Ration Card e KYC Status Check: आपके राशन कार्ड की ई केवाईसी हुई या नहीं घर बैठे चेक करें

अगर आप भी सरकार की राशन योजना का लाभ ले रहे हैं और आपने e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर ली है, तो यह जरूरी हो जाता है कि आप एक बार अपने राशन कार्ड का e-KYC स्टेटस ऑनलाइन चेक कर लें। केंद्र सरकार की तरफ से यह साफ निर्देश दिया गया है कि 30 जून 2025 तक जिन लोगों ने अपना e-KYC पूरा नहीं किया है, उनका राशन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इस वजह से मुफ्त राशन, आर्थिक सहायता और अन्य योजनाओं का लाभ भी रुक सकता है। 

सरकार ने साफ कर दिया है कि 30 जून 2025 के बाद जिनका e-KYC नहीं होगा, उनका राशन कार्ड कैंसिल किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि राशन योजना और ₹1000 की सहायता राशि का लाभ आपको मिलते रहें तो समय पर e-KYC करा लेना ही समझदारी है। अब सवाल उठता है कि e-KYC स्टेटस को चेक कैसे किया जाए। तो इसका जवाब भी बहुत आसान है। इसके लिए आपको घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं है, सिर्फ मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से आप कुछ मिनटों में अपना स्टेटस देख सकते हैं। 

E-KYC अपडेट करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज़ भी रखने होंगे जैसे राशन कार्ड, सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर। इन दस्तावेजों की मदद से पूरी प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सकती है। 

राशन कार्ड ई केवाईसी स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

सबसे पहले आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल (NFSA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। वेबसाइट पर जाकर 'Know Your Ration Card Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद अपना राज्य चुनें और राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर और कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर दें। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें बताया जाएगा कि आपका e-KYC स्टेटस पूरा है या नहीं। अगर वहां 'Yes' या 'Y' लिखा है, तो आपकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन अगर वहां कुछ भी नहीं लिखा है या 'No' लिखा है, तो इसका मतलब है कि आपकी e-KYC अधूरी है और आपको तुरंत उसे पूरा करना होगा। 

मोबाइल ऐप से ई केवाईसी चेक करने की प्रक्रिया 

e-KYC प्रक्रिया को मोबाइल ऐप से भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आप गूगल प्ले स्टोर से 'Mera eKYC' नाम का ऐप डाउनलोड करें। ऐप में जाकर अपना राज्य चुनें, आधार नंबर भरें और OTP दर्ज करें। इसके बाद आपके सामने आपके राशन कार्ड की जानकारी आ जाएगी। इसी में बताया जाएगा कि आपकी e-KYC स्थिति क्या है। 

अगर आपकी e-KYC अधूरी है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो मोबाइल से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए भी इसे पूरा कर सकते हैं। इसके लिए ऐप में 'Face e-KYC' का विकल्प होता है। उस पर क्लिक करके अपने मोबाइल कैमरे से चेहरा स्कैन करें। यह प्रक्रिया पूरी होते ही आपकी e-KYC स्थिति अपडेट हो जाएगी। 

जो लोग ऑनलाइन नहीं कर सकते, वे अपने नजदीकी राशन दुकान या CSC केंद्र पर जाकर ऑफलाइन तरीके से भी e-KYC करा सकते हैं। इसके लिए अपने सभी परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ ले जाना होगा। वहां बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। 

राशन कार्ड ई केवाईसी स्टेटस चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Post a Comment

Previous Post Next Post