
Pm Awas Yojana
अगर आप भारत के किसी ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और पक्के घर का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एक सुनहरी मौका हो सकती है। सरकार ने इस योजना के तहत साल 2025 में एक नया सर्वे शुरू किया है जिसमें पात्र लाभार्थियों को चुना जाएगा।
दरअसल इस सर्वे का यही उद्देश्य है कि गांव के ऐसे लोगों की पहचान की जाए जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है और जो बहुत ज्यादा गरीब लोग हैं। ऐसे ग्रामीण निवासी जिनके घर की हालत बहुत ज्यादा खराब है तो वे भी पीएम आवास योजना ग्रामीण का फायदा ले सकते हैं।आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे क्या है और सरकार ने इसे क्यों शुरू किया है। इसके साथ ही हम आपको यह जानकारी देंगे कि योजना के तहत आपको कैसे आवेदन करना है। तो पूरी जानकारी यदि आप जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को आप पूरे ध्यान से पढ़िए।
PM Awas Yojana Gramin Survey
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हमारे देश की सरकार की एक काफी महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्य है देश के हर गरीब ग्रामीण परिवार को एक पक्का और सुरक्षित घर उपलब्ध कराना। आपको बताते चलें कि इस साल यानी 2025 में हमारी सरकार ने इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया है।इस प्रकार से ऐसे गांव के परिवार जिनके पास आज भी कच्चा मकान है या फिर जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है इन्हें सरकार की तरफ से मदद की जाएगी। तो इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को, सरकार की ओर से सहायता राशि दी जाती है जो 1.20 लाख रुपए तक की होती है।इसके अलावा सरकार जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को बिजली और पानी एवं शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी। इस प्रकार से जो गांव के लोग अब तक काफी टूटे-फूटे मकान में रह रहे थे तो इन सबको अब एक पक्का घर उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें सारी बुनियादी ज़रूरतें होंगी।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे का उद्देश्य
इन दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे की प्रक्रिया काफी तेजी के साथ पूरी करवाई जा रही है। इस सर्वेक्षण को करवाने के पीछे सरकार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को पहचान कर इन्हें सरकारी सहायता प्रदान करना है जिससे कि वे अपना पक्का घर बना सकें।
हमारे देश में आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में काफी ज्यादा गरीबी है जिसकी वजह से लोगों के पास आवास की समस्या रहती है। इस तरह से सरकार आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण परिवारों को आवास की सुविधा प्रदान करके इनके जीवन स्तर को सुधारना चाहती है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण के अंतर्गत ग्रामीण निवासियों को निम्नलिखित फायदे मिलते हैं –
- ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पात्र लोगों को सरकार की तरफ से पक्का घर बनाने के लिए 1.20 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
- घर में पानी की सुविधा के साथ-साथ बिजली और शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।
- योजना के तहत लाभार्थी बनाए जाने वाले व्यक्ति के बैंक खाते में सहायता राशि सीधे तौर पर भेजी जाती है।
- सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से कमजोर वर्गों को विशेष तौर से प्राथमिकता दी जाती है।
- ऐसे लोग जो विकलांग हैं या फिर किसी अनुचित या अनुसूचित जनजाति के तहत आते हैं तो इन्हें योजना का लाभ वरीयता तौर पर मिलता है।
- पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत महिलाओं को प्राथमिक रूप लाभ दिया जाता है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए पात्रता
पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए केवल वही लोग आवेदन जमा कर सकते हैं जो नीचे बताई गई पात्रता शर्तों को पूरा करते होंगे –
- आवेदक केवल भारत के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाला निवासी होना चाहिए।
- ग्रामीण आवेदक व्यक्ति के पास अपना खुद का कोई भी पक्का घर नहीं होना चाहिए।
- आपका नाम सरकार द्वारा जारी की गई बीपीएल सूची में जरूर होना चाहिए।
- जिन परिवारों में महिला मुखिया है या फिर विकलांग व्यक्ति हैं इन्हें विशेष तौर से प्राथमिक तौर पर योजना का फायदा मिलता है।
- ग्रामीण व्यक्ति का नाम इस साल किए जाने वाले आवासीय सर्वे में आया होना चाहिए।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवश्यक दस्तावेज
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सर्वेक्षण का आप सभी हिस्सा बन सकते हैं जब आपके पास नीचे बताए गए सारे दस्तावेज होंगे –
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- मनरेगा जॉब कार्ड अगर आपके पास है
- चालू मोबाइल नंबर
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना चाहते हैं तो इसके लिए पूरा तरीका कुछ इस प्रकार से आपको अपनाना पड़ेगा –
- सबसे पहले आपको पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे को पूरा करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर चले जाना है।
- अब आपको यहां पर पीएम आवास प्लस सर्वे ऐप को ढूंढ कर इसे डाउनलोड कर लेना है।
- इसके बाद आपको इस एप्लीकेशन को खोलना है और इसमें अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी का सत्यापन कर लेना है।
- इस प्रक्रिया को करने के बाद आपके समक्ष पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस आवेदन फार्म में सारी जरूरी जानकारी जैसे कि आपका नाम, आपका पता, आपके पिता का नाम, परिवार का विवरण इत्यादि को भरना है।
- आगे आपको आवेदन पत्र भर लेने के बाद फिर मांगे गए दस्तावेजों को सही से स्कैन करके अपलोड करना है।
- इस प्रकार से आप घर बैठे पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे की प्रक्रिया को बिना किसी कठिनाई के पूरा कर सकते हैं।